Internet kya hai ? or ye kaise kaam karta hai

आज के दौर में लगभग हम हर काम के लिए internet पर निर्भर हैं , internet हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चूका है , चाहे ऑनलाइन पढाई हो , ऑफिस का काम हो , शॉपिंग हो या मनोरंजन लगभग हर चीज के लिए हम internet का उपयोग करते हैं , लेकिन क्या अपने कभी सोंचा है की आखिर ये  internet काम कैसे करता है ? आइये जानते हैं Internet kya hai ? or ye kaise kaam karta hai आसान तरीके से समझते हैं |

Internet kya hai

How internet works in hindi

इंटरनेट क्या है (what is internet)

इंटरनेट एक global network है ,Internet का पूरा नाम interconnected network है सरल सब्दों में कहें तो यह दुनिया भर के लाखों – करोड़ों computers और devices को आपस में जोंड़ता है , ये एक ऐसा system है जहाँ जानकारि (information) का आदान – प्रदान तेजी से होता है |

इंटरनेट कैसे काम करता है? (how does the internet work?)

कई लोग सोंचते होंगे की इंटरनेट सैटेलाइट (उपग्रह ) के जरिये चलता है , परन्तु यह सच नहीं है , सच तो ये है की 98% इंटरनेट समुद्र में बिछे तारों से जिन्हें fiber optic cable कहा जाता है उनके जरिये चलता है |

इंटरनेट का काम करना एक organized process है आइये step-by-step इसे समझते हैं – 

1.डेटा Requesting 

जब हम किसि ब्राउज़र में किसि वेबसाइट का नाम  टाइप  करते हैं तब हमारा Device एक Request भेजता है , उसे data requesting कहा जाता हैं |

2.डोमेन नेम सिस्टम और आई पी एड्रेस (DNS & IP Address)

हर वेबसाइट का अपना एक यूनिक नंबर होता है जिसे IP Address कहा जाता  हैं  DNS (Domain Name System)  का मुख्य कार्य वेबसाइट के नाम को  IP Address में बदलना होता है |

  • DNS एक “Phonebook” की तरह कार्य करता है 
  • सबसे पहले आपका ब्राउजर DNS के पास जाता है
  • DNS आपके उस नाम जैसे ( www.gyandost.in) को IP Address में बदल देता है जैसे – (123.250.180.11)

3. इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (Internet Service Provider)

आपका Device सीधे इंटरनेट से कनेक्टेड नहीं होता यहाँ आपको एक service provider की आवश्यकता होती है जो आपको इंटरनेट access देता है जैसे – Jio ,Airtel ,Vi etc.ये आपके  service provider हैं , ISP आपके request को इंटरनेट के network में आगे भेजता है |  

  • ISP आपके request को आगे इंटरनेट पर भेजता है 

4. डेटा पैकेट्स (Data Packets)

जब आप कोई विडियो या कोई बड़ी फाइल देख रहे होते हैं तो वह एक बार नहीं भेजा जाता , इंटरनेट उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देता है जिन्हें Packets कहते है , इन हर packet पर भेजने और उसे प्राप्त करने वाले का पता लिखा होता है |

  • हर पैकेट अलग-अलग रस्ते (Route) से ट्रेवल कर सकते हैं 
  • डेस्टिनेशन पर पहुँचने के बाद ये वापस जोंड दिए जाते हैं 

5. राउटर और नेटवर्क (Routers & Network)

डेटा पैकेट को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए राऊटर और केबल का यूज करते हैं , Router सबसे बेस्ट रास्ता चुनते हैं ताकि डेटा फ़ास्ट और सुरक्षित पहुँच सके |

  • सरल सब्दों में कहें तो Router एक ट्राफिक पुलिस की तरह है , यह डिसाइड करता है की आपका डेटा पैकेट किस रस्ते से सबसे तेज आपके Device तक पहुँचाना है |

6. सर्वर (Server)

Server एक बहुत ही Powerful Computer होता है जहा वेबसाइट का सारा (Data) जानकारियां स्टोर होता है , जब हम सर्वर को कोई Request भेजते हैं तब सर्वर उस request के according हमें वापस डेटा भेजता है |

  • Server एक ऐसा powerful computer है जहाँ वेबसाइट का सारा data स्टोर होता है |
  • जैसे google का GWS  और amazon का AWS etc.  

7. डेटा का आप तक पहुंचना (Response)

सर्वर से आया हुअ data packets अंत में आपके Wifi या Mobile Data के जरिये आपके Device तक पहुँचता है,फिर आपका ब्राउजर उन data packets को जोंड़ता है और आपको पूरा वेबसाइट और उसके कंटेंट डेटा को दिखता है |

  • Server आपके request समझ कर वापस response करता है 

इंटरनेट के कुछ मुख्य भाग –

भागकार्य
ISP (Internet Service Provider)जो कंपनियाँ हमें इंटरनेट देती हैं (जैसे Jio, Airtel, BSNL)।
Protocols (TCP/IP)नियमों का एक सेट जो तय करता है कि डेटा कैसे भेजा जाएगा।
Web Browserवह सॉफ्टवेयर जिसके जरिए आप इंटरनेट एक्सेस करते हैं (जैसे Chrome)।
Data Centersवह जगह जहाँ बड़ी-बड़ी कंपनियों के सर्वर रखे होते हैं।

निष्कर्ष

इंटरनेट महज तारों और सिग्नल्स का एक जाल नहीं बल्कि इंटरनेट एक आसान comunication का जरिया है जो दुनिया को एक दुसरे से जोंड़ता है , और यही इसकी खूबसूरती है |

1 thought on “Internet kya hai ? or ye kaise kaam karta hai”

  1. Pingback: IP Address kya hai ? | और ये कैसे काम करता है |अपना IP Address कैसे देखें | in Hindi -

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *