
DigiLocker kya hai ?
DigiLocker भारत सरकार द्वारा संचालित “डिजिटल इंडिया” (Digital India) अभियान के तहत सुरु की गई एक महत्वपूर्ण सेवा योजना है | जिसका मुख्य उद्देश्य कागजी दस्तावेजो को कम करना और सरकारी व निजी संस्थानों के बिच डिजिटल और सुरक्षित रूप से दस्तावेजों के आदान प्रदान को आसान बनाना है | पहले किसि दस्तावेज को बनवाने और मान्य करवाने के लिए अधिकारीयों से दस्तावेज प्रमाणित करना जरुरी होता था जिसके चलते दस्तावेज खोने का डर होता था और उसे वापस बनवाने में समय और पैसा भी अधिक खर्च हो जाता था |
इन सभी समश्याओं की देखते हुए भारत सरकार ने DigiLocker को एक Virtual wallet के विकल्प के रूप में पेश किया गया जिसकी मदद से दस्तावेजों के खोने का डर समाप्त हुआ और सरकारी और निजी संस्थाओं में आसानी से दस्तावेज का आदान-प्रदान संभव और आवेदन प्रक्रियाएं भी पहले से कही अधिक तेज और आसान हो गया |
आइये DigiLocker क्या है और DigiLocker के मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा करते हैं जो आपके DigiLocker के सही उपयोग में सहायक होगा |
DigiLocker क्या है ?
DigiLocker भारत सरकार के Ministry of Electronics and Information Technology द्वार संचालित एक क्लाउड आधारित प्लेटफार्म है | आसन सब्दों में कहा जाय तो यह आपका डिजिटल वॉलेट या वेर्तुअल लाकर है
जहां आप अपने जरुरी सरकारी और निजी दस्तावेजों को अपलोड और स्टोर कर के सुरक्षित रख सकते हैं |
यह आपके आधार कार्ड से लिंक होता होता है जब आप DigiLocker में अपना अकाउंट बनाते हैं तो DigiLocker सरकारी और कई निजी संस्थानों जैसे – परिवहन विभाग , इनकम टेक्स विभाग , CBSE आदि के दस्तावेजों को डायरेक्ट DigiLocker में ‘issue’ प्राप्त कर सकते हैं |
इसके अलावा DigiLocker आपको खुद से दस्तावेज अपलोड और इ-साइन के जरिये सेल्फ-अटेस्ट (स्व-प्रमाणित) करने की सुविधा प्रदान करता है , यह एक डिजिटल प्रक्रिया है जो भौतिक रूप से स्कैन और हस्ताक्षर करने की आवश्यकता को समाप्त कर देता है | इसकी मदद से आप डिजिटल हस्ताक्षरित दस्तावेजों को सरकारी विभागों , बैंकों , निजी संस्थानों आदि में आसानी से शेयर कर सकते हैं |
इस तरह यह प्लेटफार्म भौतिक कागजी दस्तावेज को सम्हालने की परेशानी को काम करता है और दस्तावेजों को आसानी से शेयर करने का एक आसन जरिया प्रदान करता है |
महत्वपूर्ण बात यह है की Information Technology Act ‘IT Act 2000’ के तहत DigiLocker में issue किये गए दस्तावेज मूल भौतिक दस्तावेजों की तरह ही क़ानूनी रूप से मान्य है | इस प्लेटफार्म का उपयोग आप मोबाइल एप और वेबसाइट दोनों माध्यम से कर सकते हैं |
DigiLocker का उपयोग कैसे करें? (How to use DigiLocker in Hindi)
DigiLocker प्लेटफार्म का उपयोग करना बहुंत ही आसन है | इसके लिए आपके पास सिर्फ मोबाइल या कंप्यूटर और इंटरनेट होना चाहिये |
🎯अकाउंट बनाने की प्रक्रिया (Step-By-Step Guide in Hindi)
स्टेप 1 : DigiLocker एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएँ – Google Play Store या App Store से आप DigiLocker एप डाउनलोड कर सकते हैं या DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर जाएँ |
स्टेप 2 : Register / Sign UP बटन पर click करें – होम पेज पर दिख रहे Register या Sign UP बटन पर क्लीक करें |
स्टेप 3 : अपना मोबाइल नंबर प्रविष्ट करें : अपना मोबाइल नंबर डालें | आपके नंबर पर एक verify OTP आयेगा |
स्टेप 4 : OTP Verify करें : OTP डाल कर अपने नंबर की verify करें |
स्टेप 5 : Username और Password बनायें : अपने पसंद का Username और 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन बनायें |
स्टेप 6 : Submit कर के Registration पूरा करें : सबमिट बटन पर क्लीक कर के अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें |
स्टेप 7 : अपना आधार कार्ड लिंक करें : अपना आधार नंबर डालें | आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आयेगा उसे डाल कर आधार लिंक कर लें |
📌आधार नंबर लिंक करने से आपके DigiLocker में ज्यादातर दस्तावेज अपने आप मिल जाते हैं |
जारी हुए दस्तावेज प्राप्त (Fetch) करना और अपलोड करना :
Digilocker में दस्तावेजों को दो तरीके से जोंडा जा सकता है | आप सरकारी विभाग या निजी संस्थाओं द्वारा जरी किये दस्तावेजों को डायरेक्ट दस्तावेज नंबर डाल कर प्राप्त कर सकते हैं , और इसके अलावा आप खुद से अपने पास रखे दस्तावेजों का फोटो ,या pdf बना कर अपलोड कर सकते हैं |
📂दस्तावेज कैसे प्राप्त करें ? ( How to Get Issued Documents in Hindi)
निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप सरकारी विभागों द्वारा जरी किये गए दस्तावेज सीधे अपने DigiLocker में प्राप्त कर सकते हैं | जैसे ड्राइविंग लाइसेंस , मार्कशीट ,पैन कार्ड इत्यादि |
Step-by-Step Guide –
- अपने DigiLocker अकाउंट में लॉग इन करें |
- Search Document सेक्सन में जाएँ |
- उस विभाग को चुने जिस विभाग का आपको दस्तावेज चाहिये जैसे – पैन कार्ड के लिए आय कर विभाग ,ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग ,अंकसूची के लिए CBSE |
- मांगी गई जानकारी भरें जैसे – पैन नंबर ,DL नंबर , रोल नंबर |
- जानकारी सबमिट करते ही आपका दस्तावेज (Document) DigiLocker के Issued Section में सेव जायेगा |
🗂️दस्तावेज अपलोड करना (Uploading Documents)
अगर कोई दस्तावेज Document जारी किये गए दस्तावेजों में ना हो तो आप उन्हें खुद से अपलोड कर के सुरक्षित रख सकते हैं |
Step-by-Step Guide –
- अपने DigiLocker अकाउंट में लॉग इन करें |
- होम पेज में ड्राइव Drive के आप्शन में क्लिक करें |
- प्लस आइकॉन (+ New) आप्शन में क्लिक कर के उपलोड फाइल पर क्लिक करें |
- अपना दस्तावेज (Document) चुनें |
- अपने दस्तावेज (Document) का नाम और विवरण भरें |
- सेव बटन पर क्लीक करें |
सेव करते ही आपका Document सुरक्षित रूप से DigiLocker में सेव हो जायेगा |
🔰DigiLocker हर यूजर को 1GB Free Cloud स्टोरेज डेटा है |
📌किन-किन फोर्मेट में Documents अपलोड किये जा सकते हैं |
- JPG/JPEG : इमेज फोर्मेट |
- PNG : इमेज फोर्मेट |
- PDF : PDF Document फोर्मेट |
DigiLocker उपयोग करने के फायदे (Benefits of Using DigiLocker in Hindi)
DigiLocker भारत सरकार द्वारा संचालित “डिजिटल इंडिया” (Digital India) अभियान के तहत सुरु की गई एक सेवा योजना है | जो दस्तावेजों (Documents) को सुरक्षित और उपयोग को आसान बनाता है | इसके बहुंत से फायदे निचे दिए गए हैं –
🟢फिजिकल डाक्यूमेंट्स साथ रखने की परेशानी से छुटकारा :- अब सफ़र करते समय या किसि सरकारी काम के लिए अपने असली दस्तावेज (Documents) को साथ लेकर घूमना नहीं पड़ेगा | सब आपके डिजिटल वालेट में सेव रहेगा |
🟢Documents के ख़राब या खोने का डर नहीं रहेगा :- अब जब सरे डाक्यूमेंट्स आपके क्लाउड पर सेव रहेंगे तो दस्तावेजों के ख़राब और खोने की परेशानी नहीं होगी|
🟢Documents पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं :- यह एक सरकारी एप है | इसमें आपका डॉक्यूमेंट पूरी तरह सुरक्षित है , यह प्लेटफार्म उच्च स्तरीय Security Standard का पालन करता है जिसे आपके मोबाइल नंबर में प्राप्त OTP और आपके द्वारा बनाये गए Security Pin से ही खोला जा सकता है |
🟢समय , फिजूल खर्च से बंचत और सुविधाएँ :- किसि भी सरकारी फॉर्म भरने , बैंक खाता खुलाने या पासपोर्ट बनवाते समय अब आप सीधे digilocker से e-Sign कर के डॉक्यूमेंट शेयर कर सकते हैं इससे आपको फोटोकॉपी कराने का झंझट नहीं रहेगा और आपके पैसे और समय की बंचत होगी |
🟢सरकार द्वारा पूरी तरह मान्य :- DigiLocker भारत सरकार द्वारा सुरु किया गया एप है और Information Technology Act ‘IT Act 2000’ के तहत DigiLocker में issue किये गए दस्तावेज मूल भौतिक दस्तावेजों की तरह ही क़ानूनी रूप से मान्य है |
🟢पर्यावरण के लिए फायदेमंद :- DigiLocker के उपयोग से कागजों का कम से कम उपयोग उपयोग होगा जो पर्यावरण के लिए एक बड़ा योगदान होगा |
DigiLocker में Documents जारी करने वाले विभाग और जारी किये गए Documents का Complete List in Hindi
| विभाग / संस्था (Department/Organization) | जारी किए जाने वाले प्रमुख दस्तावेज़ (Issued Documents) |
| UIDAI | आधार कार्ड (Aadhaar Card) |
| आयकर विभाग | पैन कार्ड (PAN Card Verification Record) |
| सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) | ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन (RC), वाहन बीमा, फिटनेस सर्टिफिकेट |
| EPFO | UAN कार्ड, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) |
| निर्वाचन आयोग | डिजिटल वोटर आईडी (e-EPIC) |
| LPG गैस कंपनियाँ | गैस कनेक्शन वाउचर, सब्सिडरी बुक |
| CBSE, CISCE एवं राज्य बोर्ड | 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट |
| विश्वविद्यालय / कॉलेज (UGC) | ग्रेजुएशन/पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री, डिप्लोमा, सेमिस्टर मार्कशीट |
| NTA (National Testing Agency) | NEET, JEE, CUET, UGC NET के स्कोरकार्ड और एडमिट कार्ड |
| NIELIT | CCC, ‘O’ Level आदि कंप्यूटर कोर्सेज के सर्टिफिकेट |
| राजस्व विभाग (eDistrict) | जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र |
| नगर निगम / ग्राम पंचायत | जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र |
| खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति | डिजिटल राशन कार्ड |
| श्रम विभाग | श्रमिक कार्ड (e-Shram Card) |
| LIC | जीवन बीमा पॉलिसी के दस्तावेज |
| जनरल इंश्योरेंस कंपनियाँ | मोटर वाहन बीमा, स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) |
| बैंक | फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की रसीदें, अकाउंट स्टेटमेंट |
| NHA (National Health Authority) | आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA Card) |
| PMJAY | आयुष्मान कार्ड |
| रक्षा मंत्रालय | स्पर्श (SPARSH) पेंशन स्लिप, कैंटीन कार्ड रिकॉर्ड |
| CoWIN | कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट |
निष्कर्ष –
DigiLocker भारत सरकार द्वारा संचालित एक बहुंत ही भरोसेमंद प्लातेफ़ोर्म है | यह यूजर को डाक्यूमेंट्स को ख़राब होने खोने से बंचने के लिए डिजिटल स्पेस प्रोवाइडर करता है साथ ही इसमें रखे गए दस्तावेज असली दस्तावेजो की तरह सरकारी विभागों और निजी संस्थानों में पूरी तरह मान्य है | DigiLocker के उपयोग से अब किसि भी प्रकार के फॉर्म भरना भी काफी आसन हो गया है | इसके उपयोग से कागजी काम कम होते हैं जो पर्यावरण के लिए भी अच्छा है और यहाँ पूरी तरह सुरक्षित और मुफ्त भी है , इसलिए हर नागरिक इसका उपयोग कर के पर्यावरण सुरक्षा के लिए लिए अपना योगदान दे सकते है और इससे आपका काम भी आसान होगा |
उम्मीद करता हूँ की हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी , इस पोस्ट से रिलेटेड या किसि अन्य टॉपिक पे अगर आपका कोई सवाल हो तो comment कर के जरुर बताएं |
|| धन्यवाद ||
इसी प्रकार की टेक्नोलॉजी और एजुकेशन से रिलेटेड जानकारियों के लिए आप हमसे हमारे whatsapp channel 👉 gyan dost से जुंड सकते हैं |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQs
Q1 . क्या मै DigiLocker पर रखे Documents ट्रैफिक पुलिस और अन्य सरकारी दफ्तरों में दिखा सकता हूँ ?
उत्तर : हाँ बिलकुल दिखा सकते है क्योकि DigiLocker पूरी तरह भारत सरकार द्वारा संचालित प्लेटफार्म है और Information Technology Act ‘IT Act 2000’ के तहत DigiLocker में issue किये गए दस्तावेज मूल भौतिक दस्तावेजों की तरह ही क़ानूनी रूप से मान्य है |
Q2 . क्या DigiLocker सुरक्षित है ?
उत्तर : हाँ DigiLocker बिलकुल सुरक्षित और भरोसेमंद प्लेटफार्म है क्योकि यह भारत सरकार के Ministry of Information Technology द्वारा संचालित है और यह प्लेटफार्म उच्च स्तरीय Security Standard का पालन करता है जिसे आपके मोबाइल नंबर में प्राप्त OTP और आपके द्वारा बनाये गए Security Pin से ही खोला जा सकता है |
Q3 . Document खोजते समय अगर ‘No Record Found’ का एरर आए तो क्या करूँ ?
उत्तर : इसके कुछ मुख्य कारण हो सकते है –
- आपके द्वारा डाला गया रजिस्ट्रेशन नंबर ,रोल नंबर या पासिंग ईयर गलत हो |
- आपके आधार कार्ड में छापा नाम और डॉक्यूमेंट के नाम मैच न होना |
- विभाग द्वारा अभी तक सर्वर पर डॉक्यूमेंट अपलोड या जारी न होने की स्थिति में |
📌सुझाव : आपके द्वारा डाली गयी जानकारी को दोबारा चेक करें या कुछ दनों बाद दोबारा चेक करें |



Pingback: CGBSE, CG Board Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 वी और 12 वी का रिजल्ट आज होगा जारी, यहाँ देखें सबसे सटिख जानकारी -